फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड में अब सीबीएसई पैटर्न पर होगी 11वीं की परीक्षा, नए सत्र से मिलेगा लाभ

Fri, 21 Dec 2018 01:10 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में राज्य शिक्षा बोर्ड ने 11वीं कक्षा की परीक्षा अब सीबीएसई पैटर्न की तरह आयोजित करने का फैसला किया है। अगले शैक्षणिक सत्र से विद्यार्थी नए पैटर्न के आधार पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

 
बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन ने वीरवार को इस संबंध में फैसला किया है। इसके तहत 2019-20 के सेशन में 11वीं के विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में इसी तर्ज पर प्रश्नपत्र दिए जाएंगे। जम्मू, कश्मीर डिवीजन, लेह और कारगिल जिलों के हायर सेकेंडरी स्कूलों पर यह आदेश लागू रहेगा। प्रश्नपत्रों का पैटर्न बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

कश्मीर डिवीजन-2018 और जम्मू डिवीजन-2019 की परीक्षाओं के परिणाम में फेल और रिअपीयर होने वाले छात्रों की परीक्षा जेके बोर्ड के पुराने पैटर्न के आधार पर एक साल तक में ही होगी। इसमें छात्राओं के दो बार सुविधा मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक कश्मीर डॉ. जीएन इट्टू ने कहा कि विद्यार्थियों की मांग पर 11वीं की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें