कश्मीर संभाग के 12वीं बोर्ड परीक्षा के प्राइवेट विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक उत्तर पुस्तिका की फोटो कापी और 20 अक्तूबर तक रिवेल्यूएशन फार्म आन लाइन भर सकते हैं। कश्मीर संभाग में पिछले दिनों 12वीं प्राइवेट का परीक्षा परिणाम घोषित किया है।
जारी शिक्षा सत्र में वार्षिक परीक्षा परिणाम निकालने के बाद से ही बोर्ड विद्यार्थियों को आन लाइन उत्तर पुस्तिका और रिवेल्यूएशन फार्म भरने की सुविधा प्रदान कर रहा है। अभी तक हजारों विद्यार्थियों ने इसका लाभ उठाया है। इसी को लेकर अब बोर्ड ने कश्मीर संभाग के विद्यार्थियों के लिए अधिसूचना जारी की है।
जारी की गई अधिसूचना में विद्यार्थी जम्मू कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की वेबसाइट में सात अक्तूबर से उत्तर पुस्तिका व रिवेल्यूएशन के लिए फार्म भर सकेंगे। अगर विद्यार्थी के पास डेबिट व क्रेडिट कार्ड की सुविधा होगी तो वह आन लाइन भी फीस भर सकते हैं।
उत्तर पुस्तिका की कापी लेने के लिए फार्म भरने की अंतिम तारीख 17 अक्तूबर व रिवेल्यूएशन फार्म भरने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर रखी गई है।