ज्यौड़ियां। एलओसी पर पलांवाला सेक्टर में बीते संदिग्ध देखे जाने पर लगातार दूसरे दिन तलाशी अभियान चलाया गया। हालांकि अभी तक संदिग्धों का काेई सुराग नहीं लग सका है।
पुलिस तथा सेना की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मनावर तवी और आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। सेना की तरफ से पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई है, लेकिन अभी तक संदिग्धों का कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। बता दें कि शुक्रवार की शाम 07:40 बजे के करीब मनावर तवी के पास क्षेत्र निवासी वीडीजी के सदस्य द्वारा संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिली थी।
वीडीजी के सदस्य राकेश कुमार निवासी ढखर के अनुसार वह शुक्रवार की शाम अपने घर से बाहर गांव के साथ बह रही मनावर तवी की तरफ निकले थे। उस दौरान चार संदिग्ध लोगों को देखा था। इसके बाद सेना और पुलिस को सूचना दी गई थी।