परमवीर चक्र विजेता बना सिंह सहित अन्य लोग रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते हुए।
आरएस पुरा। सतगुरु माता सुदीक्षा सविंदर हरदेव महाराज के आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने रेडक्रॉस सोसाइटी, ब्लड बैंक जीएमसी जम्मू के सहयोग से सत्संग भवन आरएस पुरा में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें संत निरंकारी मिशन से जुड़े 50 सेवादारों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि परमवीर चक्र विजेता सरदार बाना सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और हर व्यक्ति को इसके लिए आगे आना चाहिए, ताकि किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। इस दौरान संत निरंकारी मिशन जम्मू के जोनल इंचार्ज अजीत सिंह ने कहा कि जहां दुनिया कोरोना महामारी से लड़ रही है, वहीं संत निरंकारी मिशन ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को पूरा कर मानवता के कल्याण के लिए काम कर रहा है।
इस मौके पर मास्टर तारा सिंह, ज्ञान चंद, तरसेम लाल भी मौजूद रहे।