फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ मंडी में पेयजल किल्लत को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
गढ़ मंडी में पानी न मिलने से गुस्साए लोग प्रदर्शन करते हुए।
विज्ञापन
सांबा। कस्बे की गढ़ मंडी में पेजयल किल्लत को लेकर शनिवार को लोगों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। म्यूनिसिपल कमेटी के पार्षद महेश्वर दास ने बताया कि उन्हें सप्ताह में एक बार ही पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसके कारण लोगों को पीने के पानी से लिए जूझना पड़ रहा है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी न मिलने से उनके रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मांग की कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें