राजोेरी। बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के डीन अकादमिक मामले प्रो. एमजे वारसी ने विश्वविद्यालय के अकादमिक कैलेंडर को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई।
इसमें विश्वविद्यालय की ओर से हाल ही में शुरू किए गए सुधारों के अनुरूप अकादमिक और परीक्षा प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। अपने भाषण में प्रोफेसर वारसी ने विश्वविद्यालय में शिक्षा और अनुसंधान को मजबूत करने के लिए हाल के महीनों में किए गए कई महत्वपूर्ण पहलों से सदस्यों को अवगत कराया। बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि सभी परीक्षाएं पांच जून तक पूरी हो जाएंगी। इसके बाद छह जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं में कोडिंग प्रणाली को समाप्त करने का निर्णय लिया है। यह कदम परीक्षा सुधारों को लागू करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो समय पर मूल्यांकन और परिणामों की घोषणा सुनिश्चित करेगा। संवाद