फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा में कमी से मुरझाए शिवखोड़ी में कारोबारियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। मां वैष्णो देवी सहित शिवखोड़ी यात्रा पर कोरोना का असर पड़ने लगा है। यात्रियों की कम आमद के चलते कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। दिनप्रतिदिन जिले के दूसरे सबसे बडे़ धार्मिक स्थल श्री शिवखोड़ी धाम में जाने वाले भक्तों की संख्या में कमी आई है। दो सप्ताह में सिर्फ 2520 भक्त ही भोले के दरबार में शीश नवा पाए हैं।
विज्ञापन

आधार शिविर रनसू में श्रद्धालुओं की आमद काफी कम होने से व्यापार पर भी असर पड़ा है। मई माह की शुरूआत से लेकर अब तक रोजाना करीब 50 भक्त भी नहीं पहुंच रहे हैं। पहली मई को सबसे ज्यादा 41 भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन किए थे। उसके बाद यात्रा का आंकड़ा दिन प्रतिदिन घटता चला गया है। हालात यह रहे कि सात मई को कोई भी भक्त रनसू नहीं पहुंचा। 10 मई को सात और तेरह मई को सिर्फ आठ यात्रियों ने ही दर्शन किए हैं।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने श्री माता वैष्णो देवी और श्री शिवखोड़ी धाम में यात्रा को जारी रखने का फैसला किया है। लेकिन कोरोना के कारण शिवखोड़ी में काफी प्रभावित हो रही है। रनसू के दुकानदार
विज्ञापन

पिछले वर्ष भी व्यापार कोरोना की भेंट चढ़ गया था। इस वर्ष महाशिवरात्रि के दौरान शिवखोड़ी में यात्रा बढ़ी थी, लेकिन अब फिर से सन्नाटा पसरा हुआ है। यात्रा का कारोबारियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।
- कुश कोहली, दुकानदार
कोरोना के कारण यात्रा में काफी कमी आई है, जिस कारण व्यापार ठप हो चुका है। यह बहुत ही चिंताजनक है। सरकार से रनसू शिवखोड़ी के कारोबारियों के लिए विशेष पैकेज की मांग की है।
विज्ञापन

- अजीत शर्मा, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें