फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजार खुलने पर दिखी रौनक

विज्ञापन
कस्वे का वजार खुलने पर पहुचे लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा /मीरां साहिब। उपजिले के बाजार खुलने पर सोमवार को दिनभर रौनक रही। लोग खरीदारी करते नजर आए। दुकानदारों को भी कुछ हद तक कारोबार बेहतर होने की उम्मीद बंधी।
विज्ञापन

सोमवार को वीकेंड कर्फ्यू खत्म होने पर दुकनदारों ने काफी दिनों बाद पूर्ण रूप से बाजार खुलने पर राहत मिली। कोरोन कर्फ्यू के चलते काफी समय से एक साथ बाजार नहीं खुलने पर लोगों को भी खरीदारी करने के लिए दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा था। अब एक साथ बाजार खुलने पर लोग भी बाजार से जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर पाएंगे। सोमवार को आरएस पुरा कस्बे में कई बार जाम लगने पर लोगों को आने जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जिससे पता चलता है कि काफी संख्या में लोग बाजारों में पहुंचे थे। अधिकतर लोग द्वारा मास्क लगाए हुए दिखे, लेकिन अभी कई लोग मास्क के बिना ही बाजार में देखे गए।
दुकानदार मनोहर लाल का कहना है कि लोगों को कोराना के बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एसओपी का पालन करना चाहिए। ताकि संक्रमण न फैले और पहले जैसे हालात फिर न बने। प्रशासन को भी चाहिए कि वह कोविड प्रोटोकाल कराए और ऐसे लोगों को जुर्माना किया जाए जो बिना मास्क व सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए ध्यान नहीं दे रहे। वहीं मीरां साहिब कस्वे का बाजार खुलने पर बाजार कमेटी के प्रधान सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि एसओपी का पालन करने के लिए लोगों को खुद आगे आना चाहिए। ताकि कोरोना से लोगों को मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि दो माह में देश में जो घटा है वह लोगों के सामने है। लोगो को चाहिए कि वह सावधानी रखें। उन्होंने कहा कि जो लोग बिना मास्क के दिखें उन्हें जागरूक किया जाए। पंच मनमोहन कुमार ने कहा कि दो माह के दौरान मजदूर वर्ग के लोगों को रोजगार का कोई साधन नहीं मिला। सभी कार्य ठप पडे़ थे। अब हालात बेहतर होने पर लोगों को भी ध्यान रखना चाहिए और किसी भी स्थान पर अधिक भीड़ न लगाएं ताकि कोरोना से बचा जा सके।
विज्ञापन

बाजारों में दुकानों के खुलने के साथ रौनक लौटी
नही हों सकी कोविड एसओपी की पालना
सांबा। जिले में सोमवार को पूरे दिन दुकानों को खुली रखने की छूट पर बाजारों में रौनक देखी गई। कई दुकानों पर कोविड एसओपी की अवहेलना भी साफ देखी गई। लोग आपसी दूरी की पालना नहीं कर रहे थे। बाजारों में भी वाहनों की भीड़ बनी रही। हालांकि दुकानदारों ने दुकानों के खुले रहने का प्रशासन का धन्यवाद किया है। दुकानदारों के अनुसार कोरोना कर्फ्यू के दौरान दुकानदार सामान ही चोरी छिपे बेच रहे थे। क्योंकि हर माह दुकान का किराया दे पाना भी मुश्किल हो रहा था। छोटे दुकानदारों का तो काफी बुरा हाल रहा है। अब दुकानों के खुलने से उन्हें राहत मिली है।
वीकेंड लॉकडाउन खत्म होते ही कस्बे में लौटी रौनक
बाड़ी ब्राह्मण। वीकेंड लॉकडाउन खत्म होने के बाद और प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन की समय सीमा समाप्त कर दी गई है। सोमवार से लॉकडाउन की बंदिश नहीं रही, हालांकि शाम के 8:00 बजे बाद रात्रि कर्फ्यू लगा दिया जाएगा। सप्ताह में सभी दुकानें खोलने के आदेश दे दिए गए हैं। इसको लेकर बाड़ी ब्राह्मणा में सभी दुकानें समय के अनुसार खोल दी गईं। ग्राहकों ने भी खुलकर खरीदारी की।
बाड़ी ब्राह्मणा कस्बे में हर छोटी से बड़ी दुकान खुली हुई थी। ऐसी दुकानें जो रेहड़ी फड़ी वाले जिन्हें लॉकडाउन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनके चेहरे भी खुशी से खिले थे। उन लोगों का कहना था कि प्रशासन के अनुसार लॉकडाउन का खोल देना, हमारे लिए संजीवनी बूटी की तरह उभर कर सामने आया है। संवाद
विजयपुर में लगभग सभी दुकानें सोमवार को खुल गईं
विजयपुर। लॉकडाउन खुलने के बाद लगभग सभी दुकानें सोमवार को खुल गईं। इसमें लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर कोरोना महामारी को देखते हुए लोगों ने दो गज की दूरी रखी और मास्क पहनकर बाजार में निकले। क्योंकि कोरोना के कारण हर वर्ग परेशान है। सरकार ने भी लॉकडाउन लगा रखा रखा था। लोगों ने बताया कि अभी महामारी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसलिए दूरी और मास्क जरूरी है तभी कोरोना पर विजय पाई जा सकती है। संवाद
अखनूर बाजारों में रौनक रही
अखनूर। कोरोना महामारी के बाद लॉकडाउन खुलने पर सोमवार को पहले दिन अखनूर बाजारों में रौनक रही। हालांकि बाजारों में सुबह लोगों ने जमकर खरीदारी की। दोपहर बाद बाजार सुने हो गए।
सोमवार को लॉकडाउन खुलने पर कस्बे सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में सभी दुकानें और व्यापारी संस्थान खुले। व्यापारी वर्ग और लोगों ने राहत की सांस ली है। बाजारों में सभी दुकानें में लॉकडाउन में रोटेशन दुकानें और व्यापारी संस्थान खुलते थे। क्षेत्र में इन दिनों विवाह और अन्य समारोह के कार्य शुरू हुए। लोगों को खरीदारी के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रवीन कुमार ने बताया करीब दो माह बाद बाजार खुलने पर लोगों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के चलते कई व्यापारी वर्ग के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई थी। लॉकडाउन खत्म होने पर दुकानदारों ने राहत ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें