गांव बनोटा में पानी की निकासी के लिए नाले का कार्य शुरू करवाते सरपंच व पंच
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। रंगपुर सिद्धरा के सरपंच सेवानिवृत्त कैप्टन फतेह चंद ने सोमवार को पंचायत के गांव बनोटा में नाले का काम शुरू कराया। इस पर पांच लाख रुपये की राशि खर्च होगी। सरपंच ने कहा कि नाला न होने के कारण पानी निकासी नहीं होती थी। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आज इस नाले का काम शुरू कराया गया है। इस काम में पूर्व एसडीएम जगदीश राज ने भी पूरा सहयोग देते हुए उनके प्रयास के कारण विवाद खत्म हुआ और आज नाले का कार्य शुरू हो पाया है। इस अवसर पर नायब सरपंच लवली शर्मा, पंच लेखराज, पंच रीता कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। संवाद