आरएस पुरा। लॉकडाउन खुलने पर बुधवार को बाजार खुलने पर एसडीएम रामलाल शर्मा सहित एसडीपीओ ने दुकानें खुली होने पर अधिक भीड़ न लगे, इसलिए बाजार का निरीक्षण किया। कस्बे के बाजार में कई दुकानदारों से मिल उन्हें दुकानों पर अधिक भीड़ न लगने देने का निर्देश दिया। कस्बे के बाजार में कई लोगों द्वारा मास्क नहीं पहने होने पर उन्हें मौके पर ही जुर्माना किया गया। एसडीएम ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह बाजार में आने पर मास्क लगाएं और दूरी बनाकर रखें। ताकि कोराना महामारी से बचा जा सके। शराब की दुकान खुलने पर लोग अधिक भीड़ न लगाएं । संवाद
रोटेशन से हटकर कई दुकानदारों ने दुकानें खोलीं
अखनूर। कस्बे में कोरोना कर्फ्यू का दुकानदार खुला उल्लंघन कर रहे हैं। इसमें रोटेशन से हटकर कई दुकानदारों ने दुकानें खोल रखी हैं। इसमें कोविड नियमों की हिदायत का पालन नहीं किया जा रहा है। लोगों में प्रशासन के प्रति रोष है। लोगों का कहना है कि अखनूर में रोज ही लॉकडाउन की हिदायतें का पालन दुकानदार नहीं कर रहे। प्रशासन की निगरानी कम होने से लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा इन दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। संवाद