फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसे व मिनी सेवा वहाल होने पर यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। बसें और मेटाडारे सेवा बुधवार को बहाल होने पर यात्रियों को कुछ हद तक राहत मिली। लगभग दो माह पूर्व ट्रांस्पोर्टरों की ओर से किराए में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर ट्रांस्पोर्ट सेवा बंद की गई थी। बाद में कोरोना में बढ़ोतरी होने पर लॉकडाउन लगने पर भी ट्रांसपोर्ट सेवा बंद रही। इस दौरान जम्मू-कश्मीर रोडवेज की बसें जरूर चलती रहीं। बुधवार को बसें व मेटोडार सेवा बहाल होने पर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कुछ हद तक राहत मिली। जम्मू-आरएस पुरा रूट पर रोडवेज की बसें जरूर चलती थीं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में सेवा ठप पड़ी थी। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में मिनी बस सेवा बहाल होने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आने जाने की सुविधा मिलने पर हो रही परेशानियों से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें