फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: दिवाली पर बदला उपहार का अंदाज पांच हजार तक डिजाइनर गिफ्ट पैक

विज्ञापन
विज्ञापन
- डिजाइनर बॉक्स, टिन के डिब्बे और पोटली ग्राहकों की पसंद
विज्ञापन

- 120 से पांच हजार रुपये तक मिल रहे ड्राई फ्रूट्स के गिफ्ट पैक
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। दिवाली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मिठाइयों और सजावटी सामान के साथ अब उपहार देने के तरीके में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। आकर्षक पैकिंग और नए डिजाइन वाले गिफ्ट बॉक्स लोगों की पसंद बन रहे हैं।

पहले लोग परिचितों और रिश्तेदारों को मिठाई के साधारण डिब्बे देकर त्योहार की शुभकामनाएं देते थे। अब बाजार में रंग-बिरंगे टिन के डिब्बे, डिजाइनर बॉक्स, ड्राई फ्रूट्स की पैकिंग और पोटली वाले गिफ्ट ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। रसगुल्ले, गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी मिठाइयों को आकर्षक डिब्बों में पैक करवाने का विकल्प उपलब्ध है। इन डिब्बों की खासियत इनके अलग-अलग डिजाइन और रंग हैं, जिन्हें लोग अपने बजट और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। मिठाई के साथ सुंदर पैकिंग उपहार को खास बना रही है।
विज्ञापन

-

मिठाइयों और ड्राई फ्रूट्स की नई पैकिंग

बाजार में मिठाइयों को आकर्षक टिन के डिब्बों में पैक करने का चलन बढ़ा है। ग्राहक अपनी पसंद और बजट के अनुसार डिब्बे चुन सकते हैं। मिठाइयों के अलावा ड्राई फ्रूट्स के आकर्षक बॉक्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। दुकानदार पवन ने बताया कि छोटे ड्राई फ्रूट बॉक्स 120 रुपये से शुरू होकर 200 रुपये तक उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बदलाव करवा सकते हैं, जिनकी कीमत 2000 से 4000 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन


-

पोटली और कस्टमाइज्ड गिफ्ट पैक की मांग

पारंपरिक डिब्बों के अलावा डिजाइनर पोटली में उपहार देने का चलन भी देखा जा रहा है। दुकानदार आधया ने बताया कि पोटली की कीमत करीब 160 रुपये से शुरू होती है। ग्राहक इनमें अपनी पसंद के अनुसार मिठाई, ड्राई फ्रूट्स या अन्य उपहार रखवा सकते हैं। छोटे और बड़े आकार के बॉक्स में भी पैकिंग करवाई जा रही है। अधिकतर पैकिंग का सामान दिल्ली से आता है और इनकी कीमत लगभग 5000 रुपये तक जाती है। इसमें काजू, बादाम, मुनक्का, पिस्ता, अंजीर और किशमिश भरा पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें