फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रघुनाथ बाजार, कनक मंडी, हरि मार्केट को मदद का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीसी मिंगा शेरपा ने शहर के प्रमुख बाजारों का दौरा कर जानीं थी समस्याएं
विज्ञापन

- व्यापारियों ने लाइट, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था के मुद्दे उठाए
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। शहर के पुराने बाजारों में बुनियादी सुविधाओं और यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पिछले दिनों उपायुक्त मिंगा शेरपा कनक मंडी, रघुनाथ बाजार, हरि मार्केट, परेड और पुरानी मंडी पहुंचे थे। इस दौरान बाजार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया और उनके समाधान की मांग रखी। व्यापारियों ने खासतौर बाजारों में लाइटों, शौचालय, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्हें उम्मीद है कि डीसी बाजार में व्याप्त समस्याओं का समाधान जरूर करेंगे।
-
रघुनाथ बाजार में स्ट्रीट लाइटें बंद
रघुनाथ बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि बाजार में स्मार्ट सिटी के तहत लगाए गए खंभों पर लगी लाइटें सही ढंग से काम नहीं कर रही हैं। डीसी मिंगा शेरपा के दौरे के दौरान उन्होंने इन खंभों पर स्थायी लाइटें लगाने की मांग की। बताया कि पेयजल के लिए लगे नल अक्सर चोरी हो जाते हैं, जिसका स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने दोपहर 12 बजे के बाद बाजार में नो-पार्किंग व्यवस्था लागू करने का सुझाव भी दिया, ताकि पर्यटकों और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि डीसी ने सभी समस्याओं को लिखित रूप में कार्यालय में जमा करवाने को कहा और उनके समाधान पर विचार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
कनक मंडी में शौचालय को मरम्मत का इंतजार

कनक मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष महाजन ने डीसी से बाजार में मौजूद शौचालय की मरम्मत करवाने और पिछले तीन महीनों से बंद पड़ी लाइटों को ठीक करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बाजार में गलत दिशा से आने वाले वाहनों के कारण व्यापारियों और ग्राहकों को परेशानी होती है। इस पर डीसी ने यातायात विभाग को कनक मंडी चौक पर जल्द से जल्द ट्रैफिक कर्मी तैनात करने और कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही गलत दिशा से आने वाले वाहनों के चालान काटने की व्यवस्था करने को कहा। व्यापारियों को समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन

-
हरि मार्केट और पुरानी मंडी के भी व्यापारियों को डीसी से है उम्मीद
हरि मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश देवान और पुरानी मंडी के अध्यक्ष जंग बहादुर ने कहा कि भले ही डीसी से मिल नहींं पाए लेकिन हम भी अपनी समस्याएं साझा करेंगे। हरि मार्केट पर्यटकों के लिए शुरुआती स्थानों में से एक है, लेकिन यहां स्थित विश्राम स्थल की साफ-सफाई की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने विश्राम स्थल की सफाई करवाने, फुटपाथ बनाने, अनुपयोगी खंभों को हटाने और बाजार में उचित रोशनी की व्यवस्था करने की मांग रखी। बाजार में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए ताकि जेब काटने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। बाजार में साइन बोर्ड लगे होने के बावजूद वाहन गलत दिशा से आते हैं। इस समस्या का समाधान करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए। व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन उनकी मांगों पर कार्रवाई करेगा, जिससे पुराने बाजारों में आने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें