फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: करवाचौथ पर चांदी के कड़वड़ा की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच हजार से 50 हजार तक कीमत, अलग-अलग डिजाइन उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। करवाचौथ के लिए बाजार सज गए हैं। पूजा की थाली, साज-शृंगार और पारंपरिक वस्तुओं के साथ चांदी के कड़वड़ा महिलाओं के बीच खास आकर्षण बने हुए हैं। चांदी का कड़वड़ा बाजार में पांच हजार से 50 हजार रुपये तक उपलब्ध है। अलग-अलग डिजाइन और आकार में होने के चलते महिलाओं को ये काफी पसंद भी आ रहे हैं।
विज्ञापन


जैन बाजार के ज्वेलर वरुण ने बताया कि इस बार कड़वड़ों की मांग बढ़ी है। हमारे पास अलग वजन, डिजाइन में ये उपलब्ध हैं। बजट के अनुसार महिलाएं छोटे और हल्के से लेकर महंगे व आकर्षक डिजाइन वाले कड़वड़े पसंद कर रहीं हैं। करवाचौथ पर चांदी के कड़वड़े खरीदने के पीछे धार्मिक मानता और परंपरा के साथ निवेश का नजरिया भी जुड़ा हुआ है। महिलाओं का मानना है कि त्योहार पर इस्तेमाल होने वाली ऐसी पारंपरिक वस्तु लंबे समय तक संभालकर रखी जा सकती है। चांदी की कीमत में बदलाव के साथ इसका भविष्य में आर्थिक मूल्य भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें