फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के लिए धन संग्रह कमेटी का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह कमेटी गठन के लिए रविवार को एक बैठक आरएसएस सांबा के जिला प्रचारक अनुराग की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 13 वार्ड व पंचायत प्रमुख, सह प्रमुख व सदस्यों का गठन कर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि श्रीराम तीर्थ ट्रस्ट की तरफ से कार्यकर्ताओं को कूपन जारी किया जाएगा। प्रत्येक परिवार से सहयोग लिया जाएगा। धन संग्रह संक्रांति से शुरू होगा। धन संग्रह का काम 14 जनवरी से शुरू किया जाएगा। इस संबंध में तीन जनवरी को बाड़ी ब्राह्मणा में समस्त हिंदू संगठनों व ट्रस्ट और मंदिर आंदोलन से जुड़े प्रमुख साधु-संतों, धर्म आचार्यों के साथ बैठक होगी। बैैठक में नगर प्रमुख दलीप व सह प्रमुख एवं नगर समितियों के प्रमुख पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें