मुगल रोड से भी अब बस सेवा शुरू कर दी गई है। शोपियां से श्रीनगर तक रोज एक बस चलेगी। हालांकि यह बस सेवा तक ही रहेगी, जब तक रोड क्लीयर रहेगा।
इसके अलावा राज्य परिवहन निगम ने जम्मू से श्रीनगर और श्रीनगर से जम्मू रात के समय बस सेवा भी शुरू की है। राज्य परिवहन निगम की ओर से मिली जानकारी के अनुसार पुंछ से शोपियां तक बस सेवा शुरू की गई है।
रोज एक बस शोपियां से पुंछ और पुंछ से शोपिया तक चलेगी। इसके अलावा जम्मू श्रीनगर सेवा शुरू की गई है। श्रीनगर से जम्मू शाम 6:30 और जम्मू से श्रीनगर शाम 7 बजे बस निकलेगी।
अभी एक ही बस शुरू की गई है। यदि विभाग को अच्छा रिस्पांस आया तो रात के समय और भी बसें शुरू की जाएंगी। निगम का कहना है कि लोगों की मांग पर यह सेवा शुरू की गई है।