फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K:राजोरी में हुआ भीषण सड़क हादसा,खाई में गिरी बस, 20 यात्री घायल

Wed, 30 Aug 2017 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
खाई में गिरी बस , 20 यात्री घायल - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
थन्नामंडी-राजोरी सड़क मार्ग स्थित कोट बेहरोट इलाके में बस गहरी खाई में गिर गई। बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल को जम्मू रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बस नंबर जेके02जी-2239 राजोरी से कोट बेहरोट की और जा रही थी। कोट बेहरोट से थोड़ी दूरी पर एक तीखे मोड़ में सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देते समय चालक अपना संतुलन खो बैठा जिससे बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फूट गहरी खाई में जा गिरी।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।  पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टरों के अनुसार एक गंभीर रूप से घायल महिला सफीना बेगम को जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल

खाई में गिरी बस - फोटो : डेमो फोटो
अन्य घायलों में कोसर निसार निवासी भट्टियां, अजहर नवाज निवासी मंजाकोट, राबिया खानम निवासी कलाली, शाहबाज निवासी बद्दाकन्ना, साफिया बेगम निवासी बेरोट, जरीना कोसर, मोहम्मद जबीर, मोहम्मद सादिक, शौकत अली, राजिया कोसर सभी निवासी भट्टियां, मोहम्मद इसरार और सकीना बेगम दोनों निवासी दोदासनबाला, रुखसाना कौसर, कुलसूम बेगम दोनों निवासी कटार,  मोहम्मद बशीर निवासी बद्दाकन्ना, अदनान अहमद, नवाज अहमद, एजाज़ अहमद, रफीक अहमद व मोहम्मद इकबाल सभी निवासी कलाली, मोहम्मद नवाज निवासी मंजाकोट का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने बस को सीज कर लिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें