फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर बस पलटने से आधा दर्जन लोग घायल

Tue, 19 Aug 2014 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस पलट जाने से हादसा हो गया। गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से हादसे के समय बस की रफ्तार कम हो गई थी। इसके बावजूद आधा दर्जन लोगों को चोटें आईं जिन्हें फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जम्मू कठुआ रूट पर सुपरफास्ट सेवा की बस नंबर जेके08 बी-3299 कठुआ से जम्मू की तरफ जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे शहर से सटे लोगेट मोड़ के नजदीक ही एक वाहन को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया। चालक ने बस की रफ्तार कम की और हाईवे से कच्ची जगह उतरी बस ऊबड़ खाबड़ स्थान पर जाकर पलट गई।

बस पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकतर मुसाफिर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए लेकिन छह लोग हादसे में घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में 80 वर्षीय नसीब चंद, 62 वर्षीय प्रीतो देवी दोनों निवासी वार्ड 11 कठुआ, त्रिप्ता शर्मा निवासी वार्ड 6 कठुआ, 35 वर्षीय राकेश कुमार निवासी वार्ड 56 कठुआ, 35 वर्षीय सुमन राम प्रिया और 12 वर्षीय मारवी डडयाल दोनाें निवासी हीरानगर शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें