फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कल्याणा में झुलसी बुजुर्ग ने तोड़ा दम, पूर्व नायब सरपंच बेटे पर है आग लगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीते 20 अप्रैल को जीएमसी में करवाई थी भर्ती, पुलिस हिरासत में है आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा/अरनिया। गांव कल्याणा में बीते माह 20 अप्रैल को आग से झुलसी बुजुर्ग हरनाम कौर (95) ने शनिवार सुबह जीएमसी जम्मू में दम तोड़ दिया। मां को आग लगाने के आरोप में पूर्व नायब सरपंच बेटा पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि हरनाम सिंह ने अपनी मां को पेट्रोल डालकर जलाया है। साले काला सिंह ने बताया कि जीजा मेरी बहन को भी मारना चाहता था। उससे भी मारपीट करता था जिसके बाद बहन मायके आ गई। परिजन ने आरोपी पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी ने पहले ही पत्नी और बेटे को पीट-पीटकर घर से भगा दिया था। पत्नी हरभजन काैर ने बताया कि वह पिछले एक माह से बेटी के घर रह रही है। हरनाम सिंह की बेटी मंदीप कौर ने बताया कि सुबह जीएमसी में दादी ने अंतिम सांस ली। अरनिया थाने के प्रभारी दिलावर कुमार ने बताया की आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे पहले ही हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को साैंप दिया गया। शाम को बुजुर्ग महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें