फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रीगाल में पदयात्रा निकालकर सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। गांव रीगल में शनिवार को पदयात्रा निकालकर सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाने और विकास से जुड़ने का संकल्प लिया। इसमें ग्रामीण विकास, राजस्व, स्वास्थ्य, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा, कृषि, पुलिस, जलशक्ति व सिंचाई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और आशा वर्कर सहित विद्यार्थी शामिल हुए। प्रतिभागियों ने पूरे गांव में पदयात्रा कर स्वच्छता, स्वास्थ्य और विकास से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और समाज के समग्र विकास में मदद मिलती है। कार्यक्रम में बीडीओ शिवाली चौधरी, तहसीलदार करणजीत सिंह, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. रितिका गुप्ता, पूर्व पंच पुरख सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें