श्री श्री रविशंकर के साथ बुरहान का पिता
- फोटो : Social Media
हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने श्री श्री रविशंकर से बंगलुरू स्थित आर्ट आफ लिविंग आश्रम में मुलाकात की।
दो दिन से मुजफ्फर वानी आश्रम में है और दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसकी जानकारी खुद श्री श्री रविशंकर ने ट्विटर पर साझा की। श्री श्री ने आर्ट आफ लिविंग फाउंडेशन के अधिकृत ट्विटर हैंडल से खबर को फोटो सहित सार्वजनिक किया।
श्री श्री ने शनिवार 27 अगस्त को ट्वीट कर कहा कि बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी पिछले दो दिन से आश्रम में हैं। हमने कई मुद्दों पर चर्चा की है।
कश्मीर में शांति बहाली के लिए श्री श्री की मदद लेगी सरकार
श्रीश्री रविशंकर
- फोटो : Gettty
खबर है कि श्री श्री रविशंकर घाटी में शांति बहाली के लिए प्रस्तावित डेलीगेशन का हिस्सा हो सकते हैं। डेलीगेशन में शामिल होकर श्री श्री पिछले 50 दिन से जारी हिंसा चक्र को रोकने के उपाय खोजने का प्रयास कर सकते हैं।
घाटी में आठ जुलाई को बुरहान वानी को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद से कश्मीर घाटी में हिंसा जारी है। 21 वर्षीय बुरहान वानी सोशल नेटवर्किंग साइटों पर वीडियो अपलोड कर घाटी में आतंक का पोस्टर ब्वाय बन गया था।
Muzaffar Wani, the father of Burhan Wani was in the ashram for the last 2 days. We discussed several issues. pic.twitter.com/IDyyxJSG83— Sri Sri Ravi Shankar (@SriSri) August 27, 2016
ट्वीट कर घिरे श्री श्री रविशंकर
घाटी में कर्फ्यू जारी
- फोटो : PTI
वहीं श्री श्री रविशंकर के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।
कुछ दिन पहले खबर आई थी कि हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के पिता मुजफ्फर वानी ने घाटी में प्रदर्शनों का नया चेहरा बनकर अलगाववादियों को भी पीछे कर दिया लेकिन बाद में उन्होंने इस बात से इनकार किया।
बुरहान का पिता कह चुका है कि अपने दो बेटों को खोने के बाद वह अपनी इकलौती बेटी को आजादी की लड़ाई में सुपुर्द करने के लिए तैयार है।