फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मंजूरी बनाई गई दो इमारतों को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में बिना मंजूरी और नियमों का उल्लंघन कर तैयार किए जा रहे भवनों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को नगर निगम की खिलाफवर्जी टीम ने शहर में अवैध तरीके से बनाई गई दो इमारतों को सील कर दिया। यह कार्रवाई मार्बल मार्केट के निवासी निखिल मित्तल और डीली जम्मू में प्रिंकल महाजन पर की गई है। इन लोगों ने नगर निगम की अनुमति लिए बगैर इमारत का निर्माण किया था।
विज्ञापन

आयुक्त अवनी लवासा का कहना है कि नगर निगम की ओर से कई बार चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति निर्माण कार्य न करवाए जाएं। इसके साथ ही जिन लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं, उन्हें छोड़ा जाए। बावजूद इसके नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं। आयुक्त ने कहा कि इन लोगों को पहले भी चेतावनी के साथ नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद मंगलवार केा निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों इमारतों को सील कर दिया है। आयुक्त ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कार्रवाई जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें