यह जानकर भले ही अटपटा लगे कि एक जख्मी भैंस दो दिन से बीच हाईवे पर अपने मालिक का इंतजार कर रही है। भीषण गर्मी में भूखी-प्यासी भैंस थाने के पास हाईवे पर डिवाइडर से बंधी है। मामले थाने में दर्ज है और पुलिस मालिक को तलाश रही है।
दरअसल, शुक्रवार की सुबह तकरीबन छह बजे यह भैंस विजयपुर पुलिस थाने के पास नेशनल हाईवे को पार कर रही थी। इसी दौरान जम्मू से पठानकोट की तरफ जा रहे आटो ने उसे टक्कर मार दी। इसमें भैंस जख्मी होकर गिर गई।
इस पर गुज्जर समुदाय के लोगों ने आटो चालक रोमी पुत्र गिरधारी लाल निवासी पठानकोट की जबर्दस्त पिटाई कर दी। पिटाई इतनी की कि चालक रोमी को विजयपुर अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
यहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।