फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चिट्टे का अड्डा बन गया है सलमेरी स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने कहा, स्टेडियम पर तीन करोड़ खर्च की हो जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सलमेरी में बना खेल का मैदान चिट्टे का अड्डा बन गया है। स्टेडियम तक पहुंचने के लिए मार्ग भी नहीं बन सका। स्टेडियम में बुनियादी ढांचे के नाम पर भी कुछ नहीं हुआ। ये जानकारी विजयपुर के विधायक चंद्र प्रकाश गंगा ने सदन को दी। गंगा ने स्टेडियम बनाने पर खर्च और रोड के बारे में जानकारी मांगी थी।
सदन में जवाब दिया गया कि इस स्टेडियम को खेल संघ की ओर से बनाया गया है। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। रोड को लेकर पीडब्ल्यूडी से बात की जा रही है। दो किलोमीटर की रोड है, जिसकी डीपीआर बनाई जा रही है। सरकार के इस जवाब पर गंगा ने कहा कि तीन करोड़ रुपये में से पांच लाख रुपये भी इस खेल के मैदान में नहीं खर्च हुए। जिसकी जांच होनी चाहिए। क्योंकि स्टेडियम में सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं है। स्टेडियम तक पहुंचने की रोड नहीं। इसकी वजह से युवा खेल अभ्यास के लिए स्टेडियम तक नहीं पहुंच पाते। जब स्टेडियम में कोई नहीं पहुंचता तो नशेड़ी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम का इस समय नशेड़ी इस्तेमाल कर रहे हैं। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह स्टेडियम की सुध ले। इसी में सांबा के विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया ने कहा कि हम चाहते हैं कि संबंधित विभाग के मंत्री व्यक्तिगत तौर पर स्टेडियम का दौरा करें। साथ ही जांच के आदेश दें। इस पर मंत्री जावेद डार ने कहा कि स्टेडियम को लेकर संबंधित विधायकों ने जो मांगे रखी हैं। उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें