फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट सत्र 15 जनवरी से शुरू करने पर फैसला संभव

Tue, 01 Dec 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य विधानसभा का बजट सत्र 15 जनवरी से शुरू हो सकता है। बुधवार को मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगेगी। ज्ञात हो कि इस बार सरकार ने पहले ही बजट सत्र बुलाने का फैसला किया है ताकि अप्रैल से विकास कार्य सुचारु रूप से शुरू हो सके।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बैठक में किशनगंगा पावर प्रोजेक्ट के विस्थापितों के लिए पुनर्वास पैकेज को भी मंजूरी मिलेगी। इसके साथ ही निकाय चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है।

बैठक में प्रधानमंत्री पैकेज के तहत बाढ़ प्रभावितों तथा पीओके रिफ्यूजियों एवं छंब विस्थापितों को सहायता देने के कैबिनेट सब कमेटी और आईएएस तथा केएएस अफसरों के कैडर रिव्यू के संबंध में भी कैबिनेट सब कमेटी की सिफारिशों पर विचार होगा। बैठक में दागी अफसरों को बर्खास्त किए जाने पर भी फैसला संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें