फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्दी में भी नहीं मिल रही पीने का पानी, लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बडगाम में पानी के लिए सड़क पर प्रदर्शन करते लोग। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
- मागाम-गुलमर्ग सड़क मार्ग को बंद कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बडगाम। जिले के मझमा मागाम के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को मागाम-गुलमर्ग सड़क मार्ग को बंद कर जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
इस मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई दिनों से गंभीर जल संकट बना हुआ है फिर भी विभाग के अधिकारियों द्वारा पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों ने कहा कि कई घरों में साफ पीने का पानी नहीं है जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और परिवारों को अस्थिर वैकल्पिक स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं प्रदर्शन के दौरान यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति बन गई और आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम के चलते कई लोगों को वाहनों में बैठकर काफी समय तक मार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द क्षेत्र में जल आपूर्ति को बहाल करने की मांग की है। उन्होंने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो इससे भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं प्रदर्शन के दौरान पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें