फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गुरेज विधायक ने कांजलवान ग्रिड स्टेशन का किया उद्घाटन

विज्ञापन
बांदीपोरा में कांजलवान ग्रिड स्टेशन का शुभारंभ करते विधायक। संवाद
विज्ञापन
बांदीपोरा। गुरेज के विधायक नाजिर अहमद गुरेजी ने शुक्रवार को बहुप्रतीक्षित कांजलवान ग्रिड स्टेशन का विधिवत उद्घाटन किया। इस ग्रिड स्टेशन के चालू होने से पहली बार गुरेज घाटी के लोगों को सीधे ग्रिड से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है। इसे इलाके के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में विधायक गुरेजी ने अपनी विधायक निधि से बिजली विभाग के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। यह राशि विभाग को एक नया वाहन खरीदने में लगाई जाएगी ताकि दूर-दराज के इलाकों में त्वरित पहुंच और बेहतर रख-रखाव संभव हो सके। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे और वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर खुशी का इजहार किया। कई लोगों ने इसे रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी राहत बताते हुए इसे विकास की दिशा में ठोस कदम करार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें