फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Assembly Polls: कठुआ में चौंका चुकी है BSP, फिर भी हार का करना पड़ा था सामना, चुनाव में फिर सक्रियता बढ़ाई

Thu, 22 Aug 2024 09:32 AM IST
आकाश दुबे साहिल खजूरिया, अमर उजाला, कठुआ

सार

विधानसभा चुनाव 2024 में भी बसपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव 2014 में कठुआ जिले में कई रोचक फेरबदल भी हुए। यहां पूर्व विधायक समेत 44 प्रत्याशियों की जमानत जनता जब्त करवा चुकी है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में कठुआ विधानसभा सीट पर 31.65 फीसदी वोट पाकर बसपा सभी दलों को चौंका चुकी है। बेशक 39 फीसदी वोट पाकर भाजपा को जीत मिली लेकिन बसपा का ग्राफ ऊपर आने से कांग्रेस चौथे स्थान पर खिसक गई। अब विस चुनाव 2024 में भी बसपा ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव 2014 में कठुआ जिले में कई रोचक फेरबदल भी हुए। यहां पूर्व विधायक समेत 44 प्रत्याशियों की जमानत जनता जब्त करवा चुकी है। 20 दिसंबर 2014 को पांचवें चरण में बसोहली, कठुआ, बिलावर, हीरानगर की सीट पर एक ही दिन मतदान हुआ। पांच विधानसभा हलकों में चुनाव के दौरान रोचक मुकाबले देखने को मिले।

विज्ञापन

बहुजन समाज पार्टी ने भाजपा को कठुआ में कांटे की टक्कर दी। इस दौरान कई ने दल बदले। कुछ ने भाजपा तो कइयों ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस से चुनाव लड़ा। 44 प्लस के दावे के बीच कठुआ की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा रहा। कठुआ सीट से 2014 में एक महिला उम्मीदवार सहित 22 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। विलावर से आठ उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और छह की जमानत जब्त हो गई। अनुसूचित आरक्षित हीरानगर सीट से दो महिलाओं समेत 13 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। छह उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। बसोहली में 15 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। तीन ने वापस ले लिया। मैदान में टिके उम्मीदवारों में दस की जमानत जब्त हुई। बनी से 11 उम्मीदवारों में नौ की जमानत जब्त हो गई।

कठुआ विधानसभा क्षेत्र 
वर्ष 2014 में 113075 मतदाताओं वाली कठुआ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव जसरोटिया ने 39.11 प्रतिशत वोट के साथ जीत हासिल की। बसपा प्रत्याषी सोम राज मजोत्रा ने टक्कर देते हुए 31.65 प्रतिशत वोट हासिल किए। पूर्व विधायक चरणजीत सिंह को 14.52 प्रतिशत और कांग्रेस प्रत्याशी जतिंद्र सिंह को 7.89 प्रतिशत वोट मिले। 

बनी विधानसभा क्षेत्र 
बनी विधानसभा क्षेत्र से कुल 41533 मतदाताओं में से 32808 मतदाताओं ने वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में अपना विधायक चुना। 78.99 प्रतिशत मतदान के बीच भाजपा से अनुसूचित जनजाति के जीवन लाल ने 39.14 प्रतिशत मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी में नेशनल कांफ्रेंस के प्रत्याषी पूर्व डिप्टी स्पीकर ने 25.69 प्रतिशत वोट हासिल किए। 302 वोट नोटा शामिल रहे। 

बिलावर विधानसभा क्षेत्र 
बिलावर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2014 में 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ। भाजपा प्रत्याशी डॉ. निर्मल सिंह 58.30 प्रतिशत वोट के साथ विजयी हुए। कांग्रेस से चुनाव लड़े प्रत्याशी पूर्व मंत्री मनोहर लाल शर्मा को 34.18 प्रतिशत वोट हासिल हुए।

बसोहली विधानसभा क्षेत्र 
बसोहली विधानसभा हलके में वर्ष 2014 में 76209 मतदाता दर्ज थे। इनमें से 56 हजार 163 ने मताधिकार का प्रयोग किया। कुल 73.70 प्रतिशत वोट पड़े। भाजपा प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह को 53.07 प्रतिशत वोट मिले। नेकां प्रत्याषी देविंद्र सिंह बिंदू को 21.38 प्रतिशत जबकि कांग्रेस के जगदीश राज सपोलिया को 15.68 प्रतिशत वोट हासिल हुए। 

विज्ञापन

हीरानगर विधानसभा क्षेत्र 
हीरानगर विधानसभा क्षेत्र में 2014 विस चुनाव में 72.34 प्रतिशत मतदान हुआ। कुलदीप राज 69.15 प्रतिशत वोट हासिल कर विजेता बने। उन्होंने पूर्व विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी गिरधारी लाल चलोत्रा को हराया। गिरधारी लाल चलोत्रा को 20.11 प्रतिशत वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें