फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू में शुरू हुआ बीएसएनएल का 4जी मिनी डेटा सेंटर

विज्ञापन
सेंटर का उद्घाटन करते संदीप गोविल, साथ में सीजीएम वी के सुरेंद्र और पीजीएम कुश कुमार    स्रोत -
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने शहर के त्रिकुटानगर में अपना 4जी मिनी डेटा सेंटर शुरू किया है। यह सेंटर क्षेत्रीय स्तर पर 4जी नेटवर्क को तेजी देने का काम करेगा। शुक्रवार को बीएसएनएल के निदेशक (सीएम) संदीप गोविल ने सेंटर का उद्घाटन किया।

गोविल ने कहा कि यह डेटा सेंटर डिजिटल भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। इससे बीएसएनएल की सेवाएं और बेहतर होंगी। खासकर, दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों को और भी तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इससे इंटरनेट की रफ्तार बढ़ेगी। लेटेंसी यानी इंटरनेट के धीमेपन में कमी आएगी और लोगों का अनुभव पहले से बेहतर होगा। यह चंडीगढ़ स्थित मुख्य डेटा सेंटर से जुड़ा रहेगा और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की इंटरनेट जरूरतों को पूरा करेगा। इससे लोगों को और तेज इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी।

इस मौके पर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक वी के सुरेंद्र, प्रधान महाप्रबंधक (सीएम) कुश कुमार समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें