फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MST में गड़बड़ी, 8 घंटे ठप रहे BSNL मोबाइल

Mon, 22 Sep 2014 02:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को कुछ क्षेत्रों में बीएसएनएल की मोबाइल फोन सेवा ठप होने से हजारों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग ने युद्धस्तर पर काम कर देर रात सेवा बहाल कर ली। बीएसएनएल के अधिकारियों के अनुसार जम्मू एमएसटी में आई तकनीकी गड़बड़ी से जम्मू के कुछ हिस्सों के अलावा उधमपुर और श्रीनगर के बरजाला क्षेत्र में मोबाइल सेवा प्रभावित हुई।
विज्ञापन


तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि एमएसटी स्विचों में हैंडशेक न हो पाने के कारण मोबाइल सेवा ठप हुई। लगभग आठ घंटे की मशक्कत के बाद गड़बड़ी को खोज उसे दुरुस्त कर लिया गया। इससे कुल कितने मोबाइल प्रभावित हुए इसका तत्काल पता नहीं चल पाया, लेकिन अधिकारियों ने स्वीकार किया कि सेवा ठप होने से भारी राजस्व का नुकसान हुआ है। अधिकारियों के अनुसार अभी उनकी पहली प्राथमिकता सेवा पूरी तरह से बहाल करना है।

उसके बाद प्रभावित हुए मोबाइल कनेक्शन की संख्या का आकलन किया जाएगा।  दोपहर लगभग 12 बजे एकाएक शहर की बीएसएनएल मोबाइल सेवा ठप होने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद तमाम शीर्ष अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी देखरेख में मरम्मत कार्य चलता रहा। रात लगभग साढ़े आठ बजे सेवा फिर से बहाल हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें