फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दोनों रूट पर बीएसएनएल ने लगाए 17 टावर

Mon, 04 Jul 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देशभर से आने वाले अमरनाथ यात्री पवित्र गुफा तक भी अपने सगे संबंधियों से बात कर सकते हैं। भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से दोनों यात्रा मार्ग पर मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन


इसके माध्यम से यात्री मोबाइल पर बात करने के अलावा इंटरनेट सेवा का मजा भी ले सकते हैं। इसके लिए बीएसएनएल की ओर से स्पेशल सिम दिए जा रहे हैं। 195 रुपये की सिम में सात दिन की वेलिडिटी और 7200 सेकेंड के टॉक टाइम के साथ 200 एमबी टू जी थ्री जी डाटा दिया जा रहा है। 

बीएसएनएल के जनरल मैनेजर मोबाइल, अजय करारा का कहना है कि दोनों रूट पर 17 बीटीएस टावर, 7 बीसेट लगाए गए हैं। इसके लिए 27 किलोमीटर लंबी ओएफसी बिछाई गई है। दोनों रूट पर तीन डिजिटल सेटेलाइट फोन भी हैं, जो किसी भी परिस्थिति में काम करते रहेंगे। बीएसएनएल ही एकमात्र ऐसी निगम है, जो अमरनाथ में मोबाइल सेवा प्रदान कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें