फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बटालियन मुख्यालय से बीएसएफ जवान लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 60वीं बटालियन में तैनात जवान शुभम चौधरी वीरवार देर रात बटालियन मुख्यालय से लापता हैं। जवान के लापता होने का पता चलते ही श्रीनगर में बस अड्डों, टैक्सी स्टैंड और नौगाम रेलवे स्टेशन पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। कुछ पता नहीं चलने पर पंथा चौक पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चौधरी की लोकेशन दिल्ली में पता चली है। वह बिना उचित छुट्टी या आवाजाही की अनुमति लिए अपने गृहनगर की ओर जा रहा था। इसके लिए विभागीय जांच शुरू की गई है। वहीं बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र स्थित अपने गांच सिखेड़ा में भी जवान नहीं पहुंचा। परिवार इससे परेशान है। शुभम के छोटे भाई अमित सिंह ने बताया कि वह भाई की जानकारी के लिए उनकी बटालियन के अधिकारियों से संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें