फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ ने आतंकियों की बड़ी घुसपैठ नाकाम की

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान स्थित उग्रवादियों की जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में घुसपैठ की एक और कोशिश को नाकाम कर दिया। ये उग्रवादी सीमापार से हो रही गोलीबारी और घने कोहरे की आड़ में भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। बीएसएफ के सत्रक जावानों ने उन्हें मार भगाया। एक हफ्ते के भीतर आतंकियों की ओर से घुसपैठ का यह 5वां प्रयास था।
विज्ञापन


बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि बीती रात कठुआ जिले के पल्लिया इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर चिलयारी-खोड़ा क्षेत्र के आतंकियों के एक समूह की गतिविधि दिखी। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के सतर्क जवानों ने गोलीबारी कर घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया।

गौरतलब है कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने कहा कि गणतंत्र दिवस नजदीक है और ऐसे में सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

सीमापार बड़ी संख्या में आतंक‌ी इंतजार में

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की जाने वाली गोलीबारी और घने कोहरे की आड़ में एक हफ्ते के भीतर आतंक‌ियों की ओर से घुसपैठ का यह 5वां प्रयास था।

बीएसएफ ने मंगलवार को कहा था कि घुसपैठ के लिए सीमापार बड़ी संख्या में आतंक‌ियों इंतजार कर रहे हैं। नववर्ष की पूर्व संध्या से लेकर अब तक इस तरह घुसपैठ की 4 कोशिशों को नाकाम किया जा चुका है।
 
बल के महानिदेशक डीके पाठक ने मंगलवार को स्थिति का आकलन करने के लिए सांबा और कठुआ के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें