रविवार रात करीब 9:30 बजे आरनिया सेक्टर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने संदिग्ध गतिविधियां देखी तो जवान सतर्क हो गए। इसके बाद घुसपैठियों ने उनपर फायरिंग कर दी। जब सुरक्षा बल ने उनपर जवाबी कार्रवाई की तो वे भाग खड़े हुए।
जम्मू-कश्मीर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठिए आए दिन देश के अंदर प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। सीमा सुरक्षा बल के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार रात को भी सीमा पर इसी तरह की घटना हुई थी, जिसमें बीएसएफ और सशस्त्र घुसपैठियों के बीच मुठभेड़ हो गई और बीएसएफ ने घुसपैठियों की कोशिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9:30 बजे आरनिया सेक्टर से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने संदिग्ध गतिविधियां देखी तो जवान सतर्क हो गए। इसके बाद घुसपैठियों ने उनपर फायरिंग कर दी। जब सुरक्षा बल ने उनपर जवाबी कार्रवाई की तो वे भाग खड़े हुए। सोमवार सुबह सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने जांच पड़ताल की लेकिन कुछ नहीं मिला।