फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर अचानक शुरू हुई भारी फायरिंग, लोगों ने घर में किया खुद को कैद, समझा पाकिस्तानी हमला

Tue, 25 Sep 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बीएसएफ - फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू के कानाचक्क सेक्टर में गजनसू के गोल पत्तन क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई फायरिंग से लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने गोलीबारी को पाकिस्तान की ओर से एक बार फिर से सीजफायर का उलंघन समझकर अपने बच्चों आदि को घरों में बंद रहने को कहा। वहीं फायरिंग की आवाज सुन कर सुरक्षा अजेंसियां भी चौकस हो गई। लेकिन थोड़ी देर में पता चला कि सीमा सुरक्षा बल की ओर से डेमो (प्रेक्टिस फायर) किया जा रहा है। जो कि अक्सर रुटीन की कार्रवाई है।
विज्ञापन

 
हाल ही में रामगढ़ सेक्टर में हुई गोलीबारी से घबराए लोगों ने सीमा सुरक्षा बल की ओर से चिनौर फार्म के पास गोलपत्तन में किये जा रहे डेमो को पाकिस्तान की ओर से हमला समझ लिया। जिसके चलते गजनसू क्षेत्र में लोगों में दहशत फैल गई। पहले भी जानमाल का नुकसान झेल चुके गजनसू के लोगों में दहशत इस कदर थी कि अधिकतर लोगों ने अपने आप को घरों में ही बंद कर लिया।

वहीं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों का कहना था कि वह लोग गोलपत्तन क्षेत्र में फायरिंग रेंज पर अक्सर फायरिंग करते हैं। इसमें दहशत बाली कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें