जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गई है। पाकिस्तान की ओर से राजोरी जिले से लगने वाली एलओसी पर फायरिंग की गई है। पाकिस्तान की ओर से हुई ये फायरिंग शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई है।
One jawan injured in Rajouri district of J&K in cross border firing by Pakistan— ANI (@ANI_news) December 2, 2016
जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले से लगने वाली नियंत्रण रेखा के करीब बीजी सेक्टर में पाकिस्तानी फारवर्ड डिफेंस लाइन की ओर से गोलीबारी की गई थी। पाकिस्तान की ओर से हुई फायरिंग में बीएसएफ के एक जवान के घायल होने की जानकारी मिली है।
सूचना के मुताबिक पाक की फायरिंग में बीएसएफ के एक कांस्टेबल गोली लगने की वजह से घायल हुए हैं। घायल बीएसएफ जवान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि घायल हुए बीएसएफ जवान की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई जा रही है।