फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: एलओसी पर घुसपैठ करते एक आतंकी ढेर, तीन फरार

Wed, 22 Feb 2017 11:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
आतंकियों से बरामद सामान - फोटो : ANI
विज्ञापन
राजोरी जिले के केरी सेक्टर की एलओसी पर घुसपैठ का बड़ा प्रयास विफल किया गया है। इसमें एक आतंकी को मार गिराया गया। हालांकि तीन आतंकी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


आतंकियों से भारी मात्रा में गोला बारूद और अन्य सामान बरामद हुआ है। बीएसएफ के कांस्टेबल की चतुराई से यह प्रयास विफल हुआ। बीएसएफ की सूचना है कि भागने वाले तीन आतंकियों में दो गंभीर हालत में गए हैं। 

उक्त सेक्टर में बीएसएफ की 163 बटालियन तैनात है। 20 और 21 की मध्यरात्रि रात करीब 12 बजे बीएसएफ संतरी चंद्रप्पा ने फेंसिंग के पास कुछ संदिग्ध हलचल देखी। थोड़ी देर बाद देखा कि चार आतंकी फेंसिंग की ओर बढ़ रहे थे। संतरी ने इसकी सूचना अपने पास के साथियों को दी। जवानों ने आतंकियों पर नजर गढ़ा दी। जैसे ही वह फेंसिंग के पास पहुंचे तो एक आतंकी ने फेंसिंग से पार आने की कोशिश की।
विज्ञापन


इसके बाद जवानों ने उन पर गोलाबारी शुरू की। आतंकियों को लग गया कि वह नजर में आए गए हैं। दोनों तरफ से गोलाबारी शुरू हो गई। इसमें एक आतंकी फेंसिंग में तारों के बीच फंस गया। जबकि तीन भाग गए।

बीएसएफ के आईजी राम अवतार का कहना है कि सेना के सर्विसलेंस में देखा गया है कि एक आतंकी को दूसरा साथी कंधे पर उठाकर ले जा रहा था। एक लंगड़ा कर चल रहा था। इससे साफ हो रहा है कि दो और आतंकियों को गोली लगी है। आतंकियों ने बीएसएफ जवानों पर ग्रेनेड भी फेंके। 
आतंकियों से मिला सामान
Trending Videos
विज्ञापन

आतंकियों से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

सीमा पर गश्त करते जवान - फोटो : FILE PHOTO
वहीं बीएसएफ की ओर से घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च आपरेशन चलाया गया। इसमें भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ है। बरामदी में ए के 56, ए के 47 की 16 मैगजीन, 267 जिंदा बम, ईएफसी सिरीज 89, एक रेडियो सेट, 3 केबल कटर, 5 ग्रेनेड, चार पिट्ठू बैग, 2 आईईडी, एक चाकू, 48 पेंसिल सेल, 2 चार्जर, पांच हैंड ग्लोब, रेनकोट, जैकेट, बेड शीट, चाकलेट, जूस, इनर्जी ड्रिंक, ड्राई फ्रूट आदि मिला है। खाने पीने का सारा सामान पाक निर्मित है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें