फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू विश्वविधालय के वीसी ने क्यों कहा सॉरी

Thu, 30 Oct 2014 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर मोहन पाल सिंह ईशर ने आखिरकार यूनिवर्सिटी को अलविदा कह दिया। हालांकि अभी उनके इस्तीफे पर गवर्नर हाउस से कोई पुष्टि नहीं पहुंची है, लेकिन वीसी गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर में योगदान देने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कामर्स विभाग के डीन और सीनियर प्रोफेसर आरडी शर्मा के स्थानापन्न कुलपति का कार्यभार सौंपा।
विज्ञापन


अमृतसर रवाना होने से पहले वीसी ने अपने कार्यालय के कमेटी हाल में अलग-अलग विभागों की फैकल्टी के साथ मिले। इस दौरान काफी गंभीर नजर आए वीसी ने अधूरे कामों के लिए सॉरी भी कहा।  वीसी ने कहा, ‘मेरे कार्यकाल के दौरान मुझसे कोई गलती हुई हो या किसी काम में कमी रही हो तो उसका मुझे खेद है।’ प्रो. ईशर ने कहा कि यूनिवर्सिटी के सभी फैकल्टी के साथ टीम वर्क के जरिये ही वह साइंस कांग्रेस और दीक्षांत समारोह सफलतापूर्वक आयोजित करने में सफल रहे।

इस दौरान उनसे मिलने वाले फैकल्टी स्टाफ का तांता लगा रहा और वीसी काफी भावुक नजर आए। मूल रूप से जीएनडीयू के औषधि विज्ञान विभाग के प्रोफेसर सिंह तीन नवंबर को रिटायर्ड हो रहे हैं। जम्मू यूनिवर्सिटी के वीसी के रूप में एक्सटेंशन न मिलने के कारण उन्होंने इस्तीफा देकर जीएनडीयू में योगदान करने का फैसला किया है। जीएनडीयू उन्हें एक्सटेंशन देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के अनुसार अभी तक उनके इस्तीफे पर रिपोर्ट नहीं पहुंची है, लेकिन वे अपनी पुरानी यूनिवर्सिटी में योगदान देने के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, स्थानापन्न कुलपति के रूप में प्रोफेसर आरडी शर्मा ने काम शुरू कर दिया है।

नए वीसी के लिए अटकलें तेज
वाइस चांसलर मोहन पाल सिंह ईशर के चले जाने के बाद अब जम्मू यूनिवर्सिटी के नए वीसी को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं। यूनिवर्सिटी के कुछ वरिष्ठ प्रोफेसरों के नाम पर दिनभर अटकलें चलती रहीं, लेकिन संभावना जताई गई है कि पूर्व की तरह कहीं इस बार भी किसी बाहरी व्यक्ति को लाकर वीसी की कुर्सी पर लाकर बैठाया जा सकता है। पिछले बार भी जब प्रोफेसर ईशर को अमृतसर से लाया गया था तो कई प्रोफेसरों की उम्मीदों पर पानी फिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें