फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्ती-डीजी ने तैयार किया सड़कों का रोड मैप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद और बार्डर रोड आर्गेनाइजेशन के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल आरएम मित्तल के बीच बैठक हुई। इसमें नेशनल हाइवे की मरम्मत को लेकर विचार विमर्श हुआ। इससे पहले मित्तल ने राज्यपाल से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मित्तल से कहा कि अमरनाथ यात्रा और पीक सीज को देखते हुए हाइवे के टूटे हिस्सों को जल्द मरम्मत की आवश्यकता है।
विज्ञापन


खासकर श्रीनगर आनतंनाग का हिस्सा बहुत ही बुरी स्थिति में है। यहां टूटी सड़क की वजह से गुजरने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुफ्ती ने कहा कि यह क्षेत्र हाइवे अथारर्टी के अधीन आता है। लेकिन इसका काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। श्रीनगर काजीगुंड की बात करते हुए कहा कि इस रोड की मरम्मत पीडब्लयूडी ने अपने पैसों से की है।

बीआरओ को चाहिए कि इस रोड को अपने अधीन ले। ताकि इसकी अच्छे से देखभाल हो सके। मुगल रोड पर फोकस करते हुए कहा कि इसकी मैंटेनस पर ध्यान देना होगा, ताकि जम्मू श्रीनगर एनएच के ब्लाक होने पर इसे वैकल्पिक मार्ग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके। सोनमार्ग वाइपास रोड की तंग हालत के मुद्दे पर भी बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगा जोजिला टनल का काम

बैठक में डीजी ने मुफ्ती को बताया कि बहुत जल्द ही 6.5 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का काम शुरू किया जाएगा, ताकि लेह सालभर देश से जुड़ा रहे। सोपोर ब्रिज के बारे बताया कि यह लगभग पूरा होने वाला है। वहीं राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ मित्तल ने मुलाकात की। इस दौरान चीफ इंजीनियर एके दास भी साथ में थे।

दोनों ने राज्यपाल वोहरा को जम्मू-कश्मीर की सड़कों की स्थिति के बारे में अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने बीआरओ की ओर से अलग-अलग जगह पर करवाए जा रहे सड़क निर्माण की जानकारी दी। यह भी बताया गया कि राज्य में रिमोट एरिया के साथ संपर्क बनाने के लिए क्या-क्या सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।

राज्यपाल ने उक्त दोनों की बातों को काफी गंभीरता के साथ सुना तथा सड़क निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने को कहा गया है, जिसमें खासतौर पर एक साल के अंदर महत्वपूर्ण सड़क को प्राथमिकता पर लेने ही हिदायतें दी हैं। लेफ्टिनेंट मित्तल ने बताया कि आने वाली श्री अमरनाथ यात्रा के लिए ट्रैफिक का फ्लो बनाने के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें