भारत और जम्मू कश्मीर खासी दिलचस्पी रखने वाले ब्रिटेन की कंजरवेटिव पार्टी के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि वह खुद भारत के समर्थन में खड़े हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर मामला पूरी तरह से द्विपक्षीय मामला है। पहली बार भारत और खासकर जम्मू कश्मीर आए बॉब ने कश्मीर के बाद जम्मू के विभिन्न इलाकों का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने राज्य वर्ष 1947 में भारत के साथ रहने का फैसला किया था और पाकिस्तान का इस राज्य पर कोई दावा नहीं है। विभिन्न तबकों से बातचीत की और सुझाया कि जम्मू-कश्मीर में ऐसा माहौल तैयार करने की जरूरत है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर से निवेश आकर्षित हो। आज ऊर्जा, पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में विकास समय की मांग है।
बॉब ने कहा कश्मीर मामला दोनों देशों का आपसी मामला है। इसमें ब्रिटेन की सरकार के दखल का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा वह ब्रिटेन की सरकार के हवाले से नहीं कह रहे हैं, लेकिन यकीनी तौर पर कह सकते हैं भारत जिस भी तरह से उचित समझे ब्रिटेन की सरकार भारत को समर्थन देने के लिए तैयार है।