फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी में तब्दील हुआ बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
Brahmana railway station transformed into the camp - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। कश्मीर के मौजूदा हालात के बीच शनिवार को बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पूरी तरह छावनी में तब्दील रहा। यहां सेना और सीआरपीएफ की कई कंपनियों ने डेरा डाल रखा है। इससे आसपास के लोगों में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं। हालांकि सुरक्षा बलों ने मोर्चा नहीं संभाला है।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार की शाम को ही सीआरपीएफ के जवान बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे। सूत्रों के अनुसार इन कंपनियों को श्रीनगर भेजा जाना है। लेकिन स्थिति अभी असमंजस की बनी हुई है। अगले आदेश तक ये कंपनियां यहां रुकेंगी। लिहाजा सेना और सीआरपीएफ की कंपनियों ने अपने साजोसामान के साथ तत्काल बाड़ी ब्राह्मणा रेलवे स्टेशन पर ही डेरा डाल रखा है। इससे रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया है। तरह-तरह की चर्चाओं के बीच इतनी संख्या में सुरक्षा बलों को देखकर आसपास के लोगों में थोड़ा दहशत भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें