रियासी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा है। इस कारण रुक-रुक कर बारिश और तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में भी काफी गिरावट आई है। इसके साथ ही जिला प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों मैच स्थगित कर दिए गए।
बारिश से मौसम में काफी ठंडक है, जिस कारण लोग दिनभर गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। जिले के पहाड़ी क्षेत्र गुल और माहौर में मूसलाधार बारिश होने से नाले उफान पर रहे। गूल में पस्सी गिरने से एक वाहन फंस गया, लेकिन वाहन सवार लोग सकुशल बाहर निकल आए। बाद में वाहन को कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला गया।