कश्मीर के उड़ी में शुक्रवार को बीआरओ(सीमा सड़क संगठन) के एक ट्रक चालक की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब चालक ने ट्रक को धोने के लिए कलसन चोलन इलाके में एक पुलिया के पास वाहन खड़ा किया था। इसी दौरान चालक पहाड़ी से गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान नूरखा उड़ी निवासी सैयद खादिम हुसैन के पुत्र सैयद जाविद हुसैन (32) के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। उधर, बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।