फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनातनी नहीं चाहते, पर जरूरत पड़ने पर पीछे नहीं हटेंगे लद्दाखी

विज्ञापन
विज्ञापन
लेह। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत-चीन में तनाव के बीच सांसद जाम्यांग सेरिंग नामग्याल ने ग्रामीणों का हौसला बढ़ाया। भारतीय सेना और चीन की पीएलए के बीच तनाव का केंद्र बने पैंगोंग झील से सटे गांवों में लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन के दौरे के दौरान पैंगोंग झील किनारे पहुंचे सांसद नामग्याल ने कहा कि लद्दाख के एक ओर पाकिस्तान और दूसरी तरफ चीन। लद्दाखी लोग किसी से तनातनी नहीं चाहते, लेकिन देश की आन पर बात आई तो लद्दाखी किसी भी सूरत में देश का मस्तक झुकने नहीं देंगे। अग्रिम गांवों से सांसद ने तनातनी वाले स्थानों का दूरबीन से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व में लोगाें का भरोसा है। भारत की एक इंच भूमि भी नहीं जाने दी जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और भरोसा दिलाया गया कि उनके हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि पैंगोंग झील से सटे कुल आठ गांवों के लोग फिंगर-4 क्षेत्र में दोनों सेनाओं में तनातनी के चलते सैन्य जमावड़े को करीब से देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें