जम्मू-कश्मीर खासकर घाटी में अरसे से बंद पड़े सिनेमाहाल फिर से खुलवाए जाएंगे। वहीं, वर्तमान में मौजूद जितने भी फिल्म स्टूडियो हैं, उन्हें विकसित करने की व्यवस्था की जाएगी। ऐसा सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिसमें फिल्म जगत के लिए सहूलियतों के साथ काम करने में भी आसानी हो।
पर्यटन स्थल रहे पसंदीदा लोकेशन
आतंकवाद का दौर शुरू होने से पूर्व जम्मू-कश्मीर में कई पर्यटन स्थल बॉलीवुड की पहली पसंद रहे हैं। घाटी में गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर की डल झील समेत कई कई लोकेशन पर चर्चित फिल्में बन चुकी हैं। वहीं, जम्मू संभाग के भद्रवाह में भी बॉलीवुड की फिल्में बन चुकी हैं।