फिल्म अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंची। पहले दिन उन्होंने माता वैष्णो देवी और कोल कंडोली मंदिर में माथा टेका। उन्होंने तमन्ना जताई की घाटी में वह शूटिंग करें।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बाहुबली फेम तमन्ना भाटिया ने कोल कंडोली मंदिर और श्री माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा में दर्शन किए। दो दिवसीय दौरे पर जम्मू हवाई अड्डे पर पहुंचने के दौरान शिवसेना के प्रदेश अध्यक्ष मनीश साहनी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह नगरोटा स्थित कोल कंडोली में दर्शन कर कटड़ा के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वह हेलिकॉप्टर से माता वैष्णो देवी की पवित्र गुफा पहुंची। उन्होंने माता के दर्शन कर सुख शांति की कामना की। जम्मू और कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध तमन्ना ने अपनी आगामी फिल्मों के लिए घाटी में शूटिंग करने की इच्छा भी व्यक्त की है।