जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में 25 साल के युवक की गोली लगी लाश मिली है। पुलिस ने बताया स्थानीय लोगों को राशिक अहमद खान नाम के एक युवक की बॉडी मिली है,
जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक ऐसा लग रहा है कि युवक का अपहरण कर लिया गया था और उसे खंभे से तुरकीवांगम गांव में बांध दिया गया था।
खान पास के ही वसोहल्लन गांव में रहता था और उसने इमाम साहिब एरिया में एक फॉटोकॉपी की दुकान खरीदी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और वह जांच में जुट गई है।