मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र में केसी मोड़ स्थित नहर से वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने पानी में पड़े शव को देखकर तुरंत बिश्नाह पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समीर जिलानी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर थाना प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए स्वयं युवक के शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मृतक युवक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज बरामद नहीं हुआ। जिसके चलते फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयासों में जुटी हुई है। इसके लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। शव मिलने के कारणों और पूरे मामले की भी गहनता से पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस का लक्ष्य जल्द-से-जल्द इस रहस्य को सुलझाना है।