संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के महज 800 मीटर दूरी पर खेत में पाकिस्तानी ड्रोन मिला है। बीएसएफ के जवानों ने इसे एसएन पुरा गांव के पास से गश्त के दाैरान बरामद किया है। बरामद ड्रोन डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके मॉडल का है। ड्रोन के साथ कोई विस्फोटक या नशीला पदार्थ नहीं मिला है। सुरक्षा और तकनीकी जांच के लिए ड्रोन को फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी भेज दिया गया है। घटना के बाद बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। आसपास के खेतों और सीमावर्ती क्षेत्र की गहन जांच की जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि ड्रोन के माध्यम से कोई संदिग्ध सामग्री तो नहीं गिराई गई।