फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सुखनाग नाले से मिला आतंकी का शव, मुठभेड़ के दौरान लगाई थी छलांग

Fri, 11 Sep 2020 09:19 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के कावूसा इलाके में पिछले पांच दिनों से जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले से एक आतंकी का शव बरामद हुआ। सात सितंबर को मुठभेड़ में घायल होने के बाद इसने नाले में छलांग मार दी थी। 
विज्ञापन


इसके बाद से मैरीन कमांडो लगातार तलाशी अभियान चला रहे थे। पुलिस के अनुसार मारा गया आतंकी लश्कर ए ताइबा का था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 7 सितंबर को कावूसा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। 

इस दौरान हुई मुठभेड़ में घायल होने के बाद एक आतंकी ने भाग निकलने के लिए सुखनाग नाले में छलांग लगा दी थी। आतंकी के मौके से भाग निकलने पर बडगाम पुलिस, सेना की 2आरआर और सीआरपीएफ  की 44 बटालियन द्वारा बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


ऑपरेशन में मरीन कमांडोज और रिवर पुलिस द्वारा सुखनाग नाले में आतंकी की तलाश जारी रखी गई। पांचवें दिन शुक्रवार को आतंकी का शव नाले बरामद करने में सफलता मिली। एक दिन पहले नाले से आतंकी का बैग बरामद हुआ था 
विज्ञापन

जिसमें हैंड ग्रेनेड, एक पिस्टल, एक एके मैगजीन व गोलियां, दो मोबाइल फोन, एक चाकू और अन्य सामग्री थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी की शिनाख्त अगलर शोपियां के आकिब लोन के तौर पर हुई है जो लश्कर का सक्रिय आतंकी था। कानूनी कार्रवाई के बाद शव को बारामुला में दफनाया जाएगा। परिवार के करीबी चंद लोगों को जनाजे में शामिल होने की अनुमति होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें